उत्तर प्रदेशलखनऊ

बाल दिवस पर सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में सजा बाल मेला, नन्हे बच्चों ने दिखाया आत्मनिर्भरता के हुनर

जालौन। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस (बाल दिवस) के अवसर पर नगर के सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल (महाविद्यालय परिसर, गूढ़ा) में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मनिर्भरता, व्यावहारिक ज्ञान और उद्यमिता की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गौरीशंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल, पुनीत मित्तल और डॉ. नितिन मित्तल ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व अतिथियों व शिक्षकों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और बच्चों को उनके जीवन से जुड़े प्रेरक संस्मरण सुनाए।

मेले में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजक खेलों के आकर्षक स्टॉल लगाए। बच्चों ने छोले-भटूरे, चाट-बताशे, चाऊमीन, बर्गर, समोसे, ताजे फल और कोल्ड ड्रिंक्स के स्टॉल लगाकर अपनी पाक कला व प्रबंधन कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों, शिक्षकों और नगरवासियों ने बच्चों के स्टॉल से खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। मेले में लगाया गया ‘मिकी माउस’ बच्चों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर डॉ. नितिन मित्तल ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बचपन से ही आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित होते हैं। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों और अभिभावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Related Articles

Back to top button
Close