इण्डिगो का आनलाइन बुकिंग सिस्टम फेल, दर्जनों यात्री फंसे

मुंबई व अहमदाबाद के दर्जनों से अधिक यात्री नही कर सके यात्रा
काउण्टर पर तैनात अधिकारी भी नही दे सके कोई संतोषजनक जवाबद
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
सरोजनीनगर-लखनऊ। इण्डिगो एयरलाइन का आनलाइन बोर्डिंग सिस्टम शनिवार की दोपहर अचानक फेल हो गया। काउण्टर पर मौजूद एयरलाइंस कर्मचारियों ने आफलाइन बोर्डिंग शुरू किया। लेकिन यात्री अपनी आफलाइन बोर्डिंग कराकर विमान तक पहुंचते इससे पहले ही विमान उड़ान भर चुका था।
एयरलाइंस की इस तकनीकी खराबी की चलते देहरादून व अहमदाबाद के तकरीबन दो दर्ज यात्री अपनी यात्रा नही कर सके। इससे यात्रियों ने हंगामा शुरू किया तो एयरलाइन अधिकारियों ने उन्हें दूसरे विमान से भेजने का आश्वासन दिया। शाम करीब पांच बजे तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद यात्रियों को दूसरे विमानां से भेजा गया।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से देहरादून जाने वाली इण्डिगो एयरलाइन की उड़ान (6ई-6311) एवं अहमदाबाद जाने वाली उड़ान (6ई-276) के यात्री बोर्डिंग करा रहे थे। इसी दौरान दोपहर तकरीबन 01ः45 बजे एयरलाइन का आनलाइन बोर्डिंग सिस्टम फेल हो गया। बोर्डिंग काउण्टरों पर काम कर रहे एयरलाइंस के कर्मचारियों ने काफी देर तक सिस्टम ठीक होने का इंतजार करते रहे। लेकिन जब काफी देर तक सिस्टम ठीक नही हुआ तो उन्होने आफलाइन बोर्डिंग शुरू की।
लेकिन आफलाइन बोर्डिंग में काफी समय लग गया। जिससे देहरादून एवं अहमदाबाद के तकरीबन दो दर्जन यात्रियों की उड़ान छूट गई। उड़ान छूटने की खबर मिलते ही यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एयरलाइंस अधिकारियों ने यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने का आश्वसान दिया। जिसके बाद यात्री शांत हुए। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि करीब पांच बजे आनलाइन बोर्डिंग की तकनीकी खराबी ठीक हुई जिसके बाद यात्रियों को भेजा जा सका।