उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

अधिशासी अभियंता ने किया ध्वजारोहण

उपभोक्ताओं को दी बधाई

अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ व जेई को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

समग्र चेतना लखनऊ

लखनऊ। 15 अगस्त 2023 के दिन नादरगंज सेस प्रथम के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार यादव ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महत्वपूर्ण समारोह का आयोजन किया।आयोजन में सम्मिलित होते हुए उन्होंने तिरंगा फहराया और उपभोक्ताओ को बधाई दी।इस दौरान दुर्गेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने इस अवसर पर भारत के क्रांतिकारियों के बलिदान के विषय मे बताया की आजादी हमे इतनी सहजता से नहीं मिली है जैसा कि हम लोग सोचते हैं।

देश के वीर क्रांतिकारियों ने अपने लहू से आजादी की लड़ाई लड़ी है। आईए हम सभी आजादी के इस अम्रत महोत्सव के शुभ अवसर पर वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए स्वतंत्रता को सदैव ही बनाए रखने का दृढ़ संकल्प ले। अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए कार्य करे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में विभाग के अधीक्षण अभियंता द्वारा इस डिवीजन के एसडीओ परविंदर यादव व जेई दिनकर यादव को उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।वही इस दौरान विभाग के अन्य कर्मचारियों व अधिकारियो के कार्यो की भी प्रशंसा की है। समारोह मे सेस प्रथम के चक्रदेव सिंह, प्रदीप शुक्ला, हीरा सिंह, वेद, सतीश, बिंदेश्वर गुप्ता, समीर जौहरी, रामानंद मौर्या, प्रमोद, प्रियंका, उर्मिला सिंह , सोनिया सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close