उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

ऑपरेशन के दो महीने में बाद महिला की बिगड़ी हालत, हुई मौत

मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा में स्थित एक निजी पाली क्लीनिक में दो माह पहले महिला का आपरेशन कर निकाली गयी थी बच्चेदानी

तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर दोबारा कराया था भर्ती,हुयी मौत

पीड़ित पति ने पाली क्लीनिक संचालक व डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुये कार्यवाही की मांग

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ,मोहनलालगंज।मोहनलालगंज क्षेत्र के एक निजी पाली क्लीनिक में दो महीने पहले आपरेशन कर बच्चेदानी निकालने के बाद से महिला की हालत बिगड़ती चली गयी।बीते सोमवार को महिला को इलाज के लिये परिजन आपरेशन करने वाले पाली क्लीनिक लेकर गये।जहां पर भर्ती कर इलाज के दौरान बीते मगंलवार को महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने पर डाक्टर ने आनन फानन लखनऊ के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया।लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।

परिजनो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।पीड़ित पति ने निजी पाली क्लीनिक में आपरेशन के दौरान की गयी लापरवाही से पत्नी की मौत होने का आरोप लगाते हुये पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की हैं।मोहनलालगंज क्षेत्र के कुढा गांव निवासी मजदूर लवकुश ने बताया पत्नी सुनीता(35वर्ष)को 30जून को कनकहा में हाइवे पर स्थित धनवंतरी पाली क्लीनिक में भर्ती कराया था।जहां पर डाक्टरो ने आपरेशन कर बच्चेदानी निकाली थी।

आपरेशन के कुछ दिन बाद पत्नी को डिस्चार्ज कराकर घर लेकर चला गया।बीते सोमवार को अचानक से पत्नी को लैट्रीन होना बंद हो गयी जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद दोबारा पत्नी को इलाज के लिये धनवंतरी पाली क्लीनिक ले गया।जहां पर भर्ती कर डाक्टर ने जांच कर आंतो में इंफेक्शन होने की बात कहते हुये इलाज शुरू किया‌।लेकिन बीते मगंलवार को अचानक से पति सुनीता की हालत बिगड़ गयी‌।जिसके बाद मौके पर मौजूद डाक्टर ने आनन फानन पत्नी को एम्बुलेंस से इलाज के लिये मोहनलालगंज के संजीवनी हास्पिटल भेजा‌।

जहां पर इमरजेंसी में मौजूद डाक्टर ने पत्नी की हालत गम्भीर देख लखनऊ के एक निजी हास्पिटल में इलाज के लिये रेफर कर दिया।एम्बुलेंस से लखन ऊ ले जाने के दौरान पत्नी सुनीता ने रास्ते में दम तोड़ दिया।जिसके बाद परिजन शव को मोहनलालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे ओर पुलिस को सू्चना दी‌।मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।मृतका के एक बेटा व दो बेटी है‌।

पति लवकुश ने धनवतंरी पाली क्लीनिक के संचालक व डाक्टर पर आपरेशन के दौरान की गयी लापरवाही व गलत इलाज से मौत होने का आरोप लगाते हुये पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया परिजनो के लगाये आरोपो के आधार पर सीएमओ लखनऊ को जांच के लिये पत्र भेजा जायेगा।जांच रिपोट आने के बाद लापरवाही पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
Close