- संभल के पीएम श्री स्कूल में ‘मजहबी क्लास’ का आरोप, 3 शिक्षक निलंबित; हिजाब-टोपी पहनाने पर FIR
- संभल में पीएम श्री विद्यालय के शिक्षकों पर कार्रवाई, धार्मिक शिक्षा देने के आरोप में FIR दर्ज
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित एक पीएम श्री विद्यालय में छात्रों को कथित रूप से धार्मिक शिक्षा देने और विद्यालय परिसर में मजहबी गतिविधियां संचालित करने के आरोप में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो शिक्षकों के खिलाफ थाना नखासा में एफआईआर दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर से जुड़े कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें बच्चों को कथित तौर पर इस्लामिक टोपी और हिजाब पहनाए जाने तथा धार्मिक टिप्पणियां किए जाने के आरोप लगे। मामला सामने आने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और छात्रों से पूछताछ की।
प्राथमिक जांच में प्रशासन को कई अनियमितताएं मिलीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने इसे शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009, संविधान के अनुच्छेद 28 और उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली-1956 का उल्लंघन माना है।
कार्रवाई के तहत प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर भी शैक्षिक कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।
प्रशासन का कहना है कि सरकारी विद्यालयों में किसी भी प्रकार की धार्मिक शिक्षा या मजहबी गतिविधियों को अनुमति नहीं दी जा सकती। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संभल पीएम श्री विद्यालय, संभल स्कूल विवाद, धार्मिक शिक्षा मामला, हिजाब विवाद स्कूल, स्कूल में मजहबी शिक्षा, यूपी स्कूल न्यूज, संभल वायरल वीडियो, पीएम श्री स्कूल संभल, यूपी शिक्षा विभाग कार्रवाई, संभल शिक्षक निलंबित
#Sambhal #PMShriSchool #UPNews #SchoolControversy #Hijab #ReligiousEducation #UttarPradesh #ViralVideo #EducationNews #SambhalNews
https://x.com/aajtak/status/2053697491598811245?s=20













