बटाईदार ने किया खेतिहर जमीन पर कब्जा

भूमि के मालिक पर ही खेत में आने पर लगाई रोक
पीड़ित ने एसीपी कृष्णा नगर को शिकायती पत्र देकर मांगा न्याय
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। ग्रामीण किसान अपनी कृषि भूमि को गाँव में ही बटाई पर देकर, पैदा की गयी फसल का 1/2 भाग लेते रहने का प्रचलन गाँवों में बदस्तूर जारी है।
परन्तु यदि भूलवश जानकारी किये किसी ऐसे दबंग व्यक्ति को अपनी उपजाऊ भूमि बटाई पर दी है, तो उसकी बदनियती निखर कर तब सामने आती है, जब वह उक्त बटाई भूमि को अपनी सम्पत्ति समझकर कब्जा कर,भूमि स्वामी को अपनी ही जमीन पर आने व फसल लेने पर रोक लगा देता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलदेव बिहार, तेलीबाग निवासी अतर सिंह ने सादुल्ला नगर,बन्थरा निवासिनी विजया सिंह स्व० यशवन्त सिंह से खाता सं०- 00002 गाटा सं०-141/3स रकबा 0.7590 हे० भूमि को वर्ष 2011 में रजिस्टर्ड बैनामा कराकर क्रय किया था। पीड़ित अधिक दूर रहने के कारण ग्राम के ही सिराजुद्दीन से वार्ता कर खेतो में उत्पन्न फसल में से 1/2 भाग के हिस्सा लेने पर तय हुआ था। सिराजुद्दीन विगत वर्षो से अचानक फसल देना बन्द कर के स्वयं सम्पूर्ण फसल लेने लगा । पीड़ित ने अग्रिम फसल न बोने के बारे में कहा परन्तु उक्त व्यक्ति अपनी दबंगयी दिखाते हुए खेतों में पैदा की गयी रबी की फसल बाँटकर नहीं दी, और खेतों से भगा दिया।
फसल कटने के उपरान्त पीड़ित जब अपनी भूमि की जुताई कराने गया तो सिराजुददीन अपने पारिवारिक सदस्यों को इकट्ठा करके, भद्दी-भद्दी गालियाँ देते हुए धमकाया कि यदि दोबारा खेतों में जुताई कराने या कब्जा लेने आये तो जान से हाथ धोना पड़ेगा । पीड़ित इनके दबंग व आतंक से डरकर काफी भयग्रस्त है, घटनाक्रम की एक तहरीर थाना बन्थरा में दी, परन्तु पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने से क्षुब्ध होकर सहायक पुलिस आयुक्त, कृष्णानगर लखनऊ को तहरीर देकर भूमि में सुरक्षित जुताई कराये जाने हेतु आरोपी पर विधिक कार्यवाही सुरक्षा प्रदान किये जाने की गुहार लगायी है।




