राम मंदिर के स्थापना दिवस पर बन्थरा में जगह जगह हुआ सुंदरकांड और भंडारे का हुआ आयोजन

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। श्री राम मंदिर अयोध्या, के स्थापना दिवस पर कटी बगिया में जिला प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह पिंकू व जिला उपाध्यक्ष चन्दर सिंह राठौर द्वारा गुरुवार को सुन्दर काण्ड का पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरण हुआ लोगों ने खूब प्रसाद चखा। सुबह से शुरू हुये इस भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों ग्राम प्रधान, सरोजनीनगर विधायक डाक्टर राजेश्वर सिंह लखनऊ में लेटे हुए हनुमान जी मन्दिर के महन्त विवेक, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व चेयरमैन यूपीसीएलडीएफ विरेन्द्र कुमार तिवारी सहित तमाम जिलों के विधायक व तमाम गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
भंडारे में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ग्राम प्रधान रितेश सिंह, इन्दवारा निवासी धर्मेंद्र सिंह, कीर्ति गैस के आनर जितेन्द्र सिंह बब्लू, जिला मंत्री भाजपा रेनू सिंह भी मौजूद रहे। वहीं बन्थरा व्यापार मंडल के महामंत्री पिन्टू तिवारी द्वारा होंडा शोरूम कानपुर हाइवे पर भव्य तहरी भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर श्री रामचन्द्र और बजरंगबली की बड़े हर्ष उल्लास के साथ पूजा अर्चना की गई और स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने प्रेम पूर्वक भंडारे में प्रसाद के रूप में तहरी रायता सहित मिष्ठान ग्रहण किया। इस मौके पर संरक्षक सुनील कुमार तिवारी, पिंटू तिवारी महामंत्री बंथरा व्यापार मंडल, आशु उर्फ विवेक तिवारी, आशीष शर्मा, सोनू, कुलदीप गुप्ता, उमेश गुप्ता सहित स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।
वहीं सरोजनीनगर के नटकूर गांव में भाजपा नेता सोनू सिंह द्वारा विशाल भंडारे व जागरण का आयोजन किया जिसमें जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष लखनऊ विजय मौर्य भी मौजूद रहे|




