समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। सरोजनी नगर की ग्राम पंचायत गढ़ी चुनौटी स्थिति चादें बाबा धाम मे रविवार 2 नवंबर 25 को माँ भगवती जागरण व मेला आयोजित किया जा रहा हैं।कार्यक्रम मे दो नवंबर 25 को ज्योति आगमन एवं जागरण का कार्यक्रम संपन्न होगा।जागरण मे गुणगान कर्ता श्री जी जागरण परिवार, लखनऊ द्वारा एवं साज सज्जा सौरभ दरबार आर्ट ग्रुप द्वारा किया जायेगा।
जिसके मुख्य गायक रितेश कुमार व अंशु सिंह, अनुराग सिंह गायक एवं गायिका द्वारा किया जायेगा।कार्यक्रम के अंत मे तीन नवंबर 25 को प्रसाद वितरण व ज्योति विसर्जन का आयोजन होगा | यह जानकारी गाँव गढ़ी चुनौटी निवासी विश्वनाथ सिंह ने दी|













