जब चलता है बाबा का बुलडोजर, कांपते हैं माफिया

Samagra Chetna RP Yadav Azamgarh. सोमवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने भाजपा के संकल्प पत्र को जारी किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि हमने संपल्प पत्र में जनपद की 22 जरूरतों को शामिल किया है।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने सोमवार को आजमगढ़ के एक होटल में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने बहुत बजट दिया, परन्तु बोर्ड में हमारी सरकार न होने के कारण इस धन की बंदरबांट हुई। जब नगर पालिका और नगर पंचायत के बोर्डों पर हम होंगे तो विकास की गंगा बहेगी।आजमगढ़ नगर पालिका में हमारा प्रत्याशी जीता तो हम आजमगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाएंगे।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने भाजपा के संकल्प पत्र को जारी किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि हमने संपल्प पत्र में जनपद की 22 जरूरतों को शामिल किया है। जिसमें नगर की समस्त गलियों का पुर्ननिर्माण व नए सृजित मोहल्लों में रास्तों का चौड़ीकरण व सड़क निर्माण किया जाएगा। इन गलियों का निर्माण कर नाली निर्माण कराया जाएगा और उनके ऊपर पटिया भी लगाई जाएगी।
स्मार्ट सिटी की तर्ज पर नगरपालिका का विकास कराया जाएगा। हमारे मुख्यमंत्री ने माफिया से प्रदेश को मुक्त करने का संकल्प लिया है। जब उनका बुलडोजर चलता है तो माफिया कांपते हैं। अगर नगर का विकास तीव्र गति से करना है तो ट्रिपल इंजन की सरकार चाहिए ।




