उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

दुश्मन को फंसाने के लिए रची फर्जी कहानी

दुश्मन को फंसाने के लिए रची फर्जी कहानी
नौकर की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
महोली/सीतापुर। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति अपने विपक्षी को फंसाने के चलते अपने यहां काम कर रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने फर्जी कहानी बनाने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भुड़िया निवासी कल्लू पासी ने बताया, उसका चचेरा बड़ा भाई नोखे (45) जोधई मजदूरी पर गांव में किसानी करता था। नोखे अविवाहित था। करीब चार साल से वह गांव के ओम सिंह उर्फ छोटू के खेत में मजदूरी करता था। उन्हीं के मकान पर रहकर चाकरी किया करता था। ओम सिंह का गांव के पुनीत मिश्र से विवाद चलता था। इनकी रंजिश काफी पुरानी मानी जाती है।

अपनी रंजिश निकालने के लिए ओम सिंह कई बार पुनीत को फर्जी मामले में फंसाने की साजिश रच चुका था, लेकिन हर बार असफल रहा। इस बार भी पुनीत को फंसाने के लिए उसने साजिश रची। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि साजिश के तहत ओम सिंह ने बुधवार रात घर से थोड़ी दूर विषय सिंह के बंद पड़े मकान पर नोखे को बुलाया। यहां पर घर के सामने सरकारी हैंडपप के पास नोखे के पेट में गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद ओम सिंह ने 112 डायल को सूचना दी। फोन पर बताया कि गांव के पुनीत ने उसके मजदूर को गोली मार दी है। जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हैंडपंप के पास खून से लथपथ अवस्था में नोखे का शव पड़ा था। पुलिस ने मालिक से भी पूछताछ की, तो उसने फटाफट पुनीत का नाम बताया। जबकि गांव का पुनीत अपने घर पर था। उससे पूछताछ भी की गई। जांच में पता चला कि कुछ देर पहले नोखे और ओम सिंह साथ में थे। इसलिए ओम सिंह को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।

पूछताछ में ओम सिंह ने सच कुबूल लिया
ओम सिंह ने सच कुबूल लिया। आरोपी ने बताया कि गांव के पुनीत को रंजिशन फंसाना चाहता था। इसलिए उसने नोखे के पेट में गोली मार दी। पुनीत का घर घटनास्थल से थोड़ी ही दूर पर था। पुलिस ने खेतों से गन भी बरामद कर ली है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि ओम सिंह पर हत्या केस लिखा गया है।

Related Articles

Back to top button
Close