सांसद खेल स्पर्धा का हुआ आयोजन

सांसद खेल स्पर्धा का हुआ आयोजन
तम्बौर/सीतापुर। खेलो इण्डिया अभियान के तहत के.पी.एस.पी.जी. कॉलेज प्रांगण में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसका सांसद राजेश वर्मा उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।
खेल हमे धैर्यवान अनुशासन और समय की महत्ता बताते है। खेलना हमे हमारे आत्मविस्वाश के स्तर का निर्माण करना और उसमे सुधार करना सिखाता है। खण्ड शिक्षा अधिकारी बेहटा यशवन्त सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में ही स्वास्थ्य मस्तिष्क का निर्माण होता है। जो कि खेल के द्वारा ही संभव है खेलो से ही बच्चों का सम्पूर्ण विकास होता है।
बेहटा ब्लॉक के बेसिक के जूनियर व कम्पोजिट विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान राज शर्मा, शिक्षक संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल, के के त्रिवेदी, जयकुमार वर्मा, अनुपम वर्मा, बिक्की वर्मा, गिरिजेश गुप्ता, दीपक द्विवेदी, सत्यप्रकाश सिंह, मो जियाउल हक, बिल्लू कश्यप, अनिल अवस्थी, सुरेन्द्र राजवंशी, साबिर अली, जावेद खान, सुशील पाण्डेय, संजय अवस्थी, अमित सिंह, जमीर अहमद आदि उपस्थिति रहे।



