अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का होली मिलन समारोह

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से आदर्श नगर मोहम्मदी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय श्रीवास्तव के द्वारा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राजेश खरे डॉ ओमकार सक्सेना तथा भाजपा जिला महामंत्री ज्योतिर्मय बरतरिया के द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करके किया गया। तथा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती व स्तुति वंदना की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ बुजुर्गों का सम्मान किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का मन मोहित हो गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का हर्षवर्धन भटनागर द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन अतुल सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हर्षवर्धन भटनागर अमित श्रीवास्तव रणधीर श्रीवास्तव विश्वास श्रीवास्तव अजय खरे प्रदीप श्रीवास्तव सुधीर श्रीवास्तव मुकेश सक्सेना संतोष श्रीवास्तव विवेक श्रीवास्तव विवेक सक्सेना सहित सैकड़ों की संख्या में कायस्थ बंधु उपस्थित रहे।
सन्तोष मिश्रा



