उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

सरोजनीनगर बंथरा व बिजनौर पुलिस ने महिलाओं व बच्चों को सुरक्षा व साइबर अपराधों को लेकर किया जागरूक

सरोजनी नगर बंथरा व बिजनौर पुलिस ने महिलाओं व बच्चों को सुरक्षा व साइबर अपराधों को लेकर किया जागरूक

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मो. मुस्ताक के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शनिवार को सरोजनीनगर, बंथरा और बिजनौर पुलिस टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों को सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। सरोजनीनगर थाने की मिशन शक्ति टीम ने प्राथमिक विद्यालय अमौसी में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

महिला हेड कांस्टेबल कांति देवी और महिला कांस्टेबल पूजा ने आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और अग्निशमन सेवा 101 के बारे में बताया। साथ ही गुड टच-बैड टच के प्रति भी बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। पुलिस टीम ने महिलाओं को थाने की महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ और महिला सुरक्षा केंद्रों की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए जरूरत पड़ने पर निडर होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

इसी तरह बंथरा थाने की मिशन शक्ति टीम ने प्रसाद हॉस्पिटल, जुनाबगंज में बच्चियों और महिलाओं को जागरूक किया। उप निरीक्षक गुलाब कली, सीमा सिंह और सुरेश कुमार ने एंटी रोमियो टीम के साथ महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण, पिंक बूथ, पिंक स्कूटी, यूपी कॉप एप और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। जबकि बिजनौर थाने की मिशन शक्ति टीम ने भी महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076 और 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button
Close