32 वीं वाहिनी पीएसी चल वैजयंती प्राप्त कर बनी चैंपियन

77 अंकों के साथ 35 वीं वाहिनी पीएसी रही द्वितीय स्थान पर
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के स्टेडियम में चल रही 28वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता 2026 में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के खिलाड़ियों ने जहाँ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, 89 अंक प्राप्त कर चल वैजयंती जीतने का गौरव प्राप्त किया, वहीं 77 अंक प्राप्त कर 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ उपविजेता बनी ।
डिकैथलान में 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के विकास गौतम ने 2649 अंक अर्जित कर लोह पुरुष होने का गौरव प्राप्त किया । सर्वोत्तम एथलीट होने का गौरव आरक्षी आलोक कुमार थारू 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को प्राप्त हुआ । विजेताओं को चल वैजयंती मुख्य अतिथि डॉ० प्रीतिन्दर सिंह आईपीएस,सचिव उ०प्र० पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड एवं पुलिस महानिदेशक पीएसी मध्य जोन उत्तर प्रदेश लखनऊ के कर कमल द्वारा पुरुष्कार प्रदान किये गये।
अमित कुमार वर्मा, आईपीएस,सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग मार्च-पास्ट का मान ग्रहण कर मुख्य अतिथि डा० प्रीतिन्दर सिहं, सचिव स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड ने सलामी ली। समापन समारोह के अवसर पर किरीट राठौड़,पुलिस उप महानिरीक्षक,गोपाल कृष्ण चौधरी, सेनानायक 32 वीं वाहिनी, धर्मेन्द्र सिंह यादव सहायक सेनानायक सहित सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
समापन समारोह में प्रतियोगियों को मिले स्थानों में मुकेश चौहान 32वीं वाहिनी को 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान 11वीं वाहिनी के अंशुल, 21 किमीo मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान विशाल पाण्डेय 32वीं वाहिनी व द्वितीय स्थान 10वीं वाहिनी के भगवती के साथ ही 200 मी० दौड़ में प्रथम स्थान 35वीं वाहिनी से आलोक कुमार थारू व इसी वाहिनी से द्वितीय स्थान पर हरीराम ने जीत हासिल कर अपनी-अपनी वाहिनियों का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के खेल प्रेमी व जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



