बंथरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार मंगलवार को विधानसभा सरोजनीनगर के मंडल सरोजनीनगर में मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत के नेतृत्व में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ लखनऊ-कानपुर रोड स्थित दादूपुर मोड़, मंडपम गेस्ट हाउस से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बना। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पंचायत स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला महामंत्री एवं प्रभारी रामलाल वर्मा, जिला महामंत्री भाजपा अंकित गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बक्स सिंह, पवन मिश्रा, सुरेश सिंह, राजेंद्र सिंह ‘राजू’, रेनू सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ‘पप्पन’, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीत रावत सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा आशु शुक्ला, मंडल महामंत्री प्रियओम सिंह चौहान, सुभाष पासी, राहुल रावत, सूरज सिंह, अनिकेत सिंह, चंद्रभान सिंह, अर्चना गौतम, बिना श्रीवास्तव, मधु चौरसिया, पिंटू तिवारी, शशांक सिंह, प्रशांत शुक्ला, मुनेश्वर प्रसाद, संजय श्रीवास्तव, नवनीत रावत, रवींद्र लोधी, वीरेंद्र रावत और निहाल रावत समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है।




