उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

विधायक राजेश्वर सिंह ने लतीफ नगर में मिनी सचिवालय एवं विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने आज ग्रामसभा लतीफनगर में ₹36 लाख की लागत से निर्मित पंचायत भवन (मिनी सचिवालय) एवं विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल आधारभूत संरचना का विस्तार नहीं, बल्कि सुशासन, जनसुविधाओं एवं ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पंचायत भवन (मिनी सचिवालय) ग्रामीण नागरिकों को प्रशासनिक सेवाएं उनके द्वार तक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने लतीफनगर राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण हेतु ₹13.5 करोड़ की स्वीकृति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह परियोजना सरोजनीनगर के विद्यार्थियों और ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित है।

कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल परीक्षा में 89.5% अंक प्राप्त करने वाली कु. शेजल चौरसिया को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर के विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, साइकिल एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी हैं।

महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर में संचालित 180 से अधिक तारा शक्ति केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जहां अब तक 1 लाख से अधिक झंडे एवं 50 हजार से अधिक स्कूल बैग तैयार किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि ₹5000 करोड़ की लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड Road, लगभग ₹200 करोड़ के हरौनी पुल, डिग्री कॉलेज, आयुर्वेदिक अस्पताल और पंचायत भवन जैसी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति दे रही हैं। साथ ही 225 से अधिक मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं 500 मंदिरों के संरक्षण के लक्ष्य का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर महिलाओं एवं ग्रामीणों के लिए राम रथ के माध्यम से अयोध्या दर्शन, रोजगार सृजन, औद्योगिक निवेश और 24×7 जनसहायता कार्यालय के माध्यम से निरंतर जनसेवा के प्रयासों की भी जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में श्रीमती मालती शुक्ला (प्रधान), तरुण शुक्ला (प्रधान प्रतिनिधि), वीरेंद्र तिवारी, अजय शुक्ला, आशु शुक्ला, सोनू त्रिवेदी, शंकरी सिंह, राजेश सिंह, माखन सिंह गिरीश तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक संरक्षण एवं जनसेवा के माध्यम से सरोजनीनगर को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं विकसित बनाना है।

Related Articles

Back to top button
Close