उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

कार्यक्रम: हजरत रमजान अली शाह की दरगाह पर रूहानी महफिल तो महर्षि दधीचि स्मृति महोत्सव एवं दीपदान

हजरत रमजान अली शाह की दरगाह पर रूहानी महफिल का आयोजन
लहरपुर/सीतापुर। मोहल्ला गांधी नगर स्थित मशहूर सूफी संत हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत रमजान अली शाह उर्फ मुरली वाले बाबा की दरगाह पर रूहानी महफिल का आयोजन किया गया। दरगाह कमेटी के सचिव हाजी शोहराब अली कादरी तथा मुतवल्ली हाजी मुन्नन अली के द्वारा फातिहा, चादर और गुलपोशी की रस्म अदा की गई। अकीदतमन्दांे को तबर्रुक तक्सीम किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद शरीक होकर अपने नजराने पेश कर फैज हासिल किया। इस मौके पर अकीदतमन्दांे को संबोधित करते हुए हाजी सोहराब अली कादरी ने कहा कि पीरो और बुजुर्गों के बताए हुए रास्ते पर चलकर इंसान न सिर्फ जीवन में कामयाब होता है। बल्कि सारी मखलूक के लिए हमदर्द और फायदेमंद साबित होता है। हिंदुस्तान पूरे संसार में अध्यात्म और रूहानीयत का सदैव मरकज रहा है।

हर इंसान सच्चाई और हक की तलाश में रहता है। सूफी संत, सत्य, मानवता और सेवा के प्रतीक है। इस अवसर पर मुतवल्ली हाजी मुन्नन अली, साबिर अली, शायर डॉक्टर अफजल लहरपुरी, अनवर बिस्वानी, अधिवक्ता जेडआर रहमानी, अरफात अली ने भी नजरने अकीदत पेश किये। महफिल में सलाउद्दीन ,रईस अहमद, मोहम्मद उमर, मोहम्मद इरफान, इस्लामुद्दीन, महताब आदि मौजूद थे।

महर्षि दधीचि स्मृति महोत्सव एवं दीपदान का आयोजन

मिश्रिख/सीतापुर। त्याग और तपस्या की प्रति मूर्ति रहे महर्षि दधीच की पावन धरा पर कस्बा मिश्रित में स्थित दधीचि आश्रम के ब्रह्मलीन महंत स्वामी देवदत्त गिरी के चेला देवानंद गिरी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महर्षि दधीचि स्मृति महोत्सव एवं दीपदान का आयोजन किया गया है। आयोजित महोत्सव का उद्घाटन पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के द्वारा पूजन, आरती के साथ बिधि विधान से किया गया। इस अवसर पर आश्रम के महंत देवानंद गिरी, मंदिर पुजारी राहुल शर्मा व सभी तीर्थ पुरोहितों के साथ सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close