आगराइलाहाबादउत्तर प्रदेशकानपुरगोरखपुरबरेलीब्रेकिंग न्यूज़मेरठराजनीतिराज्यलखनऊवाराणसीसमग्र समाचारसाक्षात्कार

UP Nikay Chunav 2023 1st Phase Polling, CM योगी ने गोरखपुर में तो राजनाथ ने लखनऊ में डाला वोट

निकाय चुनाव लाइव रिपोर्ट: यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 9 मंडलों के 37 जिलों में मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साथ उनकी पत्नी ने मतदान किया है। गुरुवार को सुबह से ही कई जिलों में मौसम खराब रहा है जिसके चलते शुरुआत में वोटिंग कम हुई लेकिन अब लोग घरों से निकल रहे हैं।

पूर्वांचल के कुछ जिलों में बारिश के चलते मतदात घरों से कम निकले। वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर इत्यादि जिलों में मौसम खराब है, जहां बारिश नहीं हो रही, उन जिलों में मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए लंबी लाइनें लगी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह सुबह गोरखपुर के एक बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने ट्वीट के जरिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील भी की। कुछ बूथों पर ईवीएम मशीनों में दिक्कत आई, जिसे तत्काल ठीक किया गया।

लखनऊ के विपुल खण्ड में वोटर लिस्ट में कई मतदाताओं का नाम गायब होने से वह मायूस लौटे।
लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में सुचारू रूप से वोटिंग जारी है
सरोजनी नगर क्षेत्र में 16 नगर निगम वार्ड और 1 नगर पंचायत में वोटिंग जारी है।
मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह है।
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने लखनऊ में किया अपने मत का प्रयोग किया है।
कौशल किशोर ने मधवापुर मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया।
विधायक जयदेवी कौशल ने भी वोट डाला है।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और उनकी पत्नी ने लाइन में लगकर मतदान किया है।
लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मतदान किया है।

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ जोन 2 के मतदान केंद्र पर हंगामे की सूचना है। विपक्षी दल के नेता ने सत्ता पक्ष जबरन वोट करवाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस और विरोध कर रहे लोगों मेँ नोकझोंक की भी सूचना है।

Related Articles

Back to top button
Close