उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

खेलते समय फर्राटा पंखे की चपेट में आये मासूम‌ की करंट लगने से मौत

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी 

मोहनलालगंज।मोहनलालगंज क्षेत्र के भौंदरी गांव में किसान कौशल पाल अपनी पत्नी शांति व ढाई साल के बेटे सार्थक व बेटी श्रद्वा के साथ रहता है।किसान कौशल पाल ने बताया गुरूबार की सुबह दस बजे के करीब बेटा सार्थक घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसने घर में चल रहे फर्राटा पंखे को पकड़ लिया।

पंखे में करंट उतरने से सार्थक उसकी चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा।बाथरूम में कपड़े धोकर बाहर आई मां ने बेटे को जमीन पर पड़ा देखा तो चीख पड़ी। परिजन आनन-फानन मासूम को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इकलौते बेटे की मौत से कोहराम‌ मच गया।

Related Articles

Back to top button
Close