सरोजनीनगर के नटकुर में युवक द्वारा कुत्ते को जान से मारने पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

आसरा हेल्प हैण्डस उम्मीद नामक संस्था ने संज्ञान लेकर दी तहरीर
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
बिजनौर लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नटकुर गाँव के निवासी रमन गौतम मंगलवार की सुबह अपने खेतों में गये थे, तभी खेतों में भ्रमण करता हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर का एक छोटा बच्चा दिखाई देने पर, रमन गौतम किस तरह से बच्चे को पकड़कर खेतों से अपने घर ले आया। रमन ने मोर के बच्चे को घर के अन्दर रखा, परन्तु मोर का बच्चा मौका पाकर घर के बाहर आ गया, जहाँ बच्चे पर अनजान दुश्मन कुत्ते की जब तिरक्षी नजर पड़ी तो उसने तेजी से हमला करके गर्दन पकड़कर दबोच लिया,जिससे मोर के बच्चे की मृत्यु हो गयी।
सूत्रों के अनुसार रमन गौतम को कुत्ते द्वारा लाये गये मोर के बच्चे को जान से मारने की सूचना मिलते ही वह आगबबूला होकर हाथ में लोहे का राड़ लेकर दूढ़ने पर मिले कुत्ते को इतनी बुरी तरह से मारा की तत्काल उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी, गुस्साये रमन ने कुत्ते को जमीन पर घसीटते हुए अमौसी रजबहा नहर में फेंक दिया, घटना की तस्वीरे व वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
आसरा हेल्प हैण्ड उम्मीद नामक संस्था जो विगत 06 वर्षो से पशु संरक्षण एवं उनके बचाव हेतु कार्य कर रही है।
उक्त संस्था की अध्यक्ष अनु बोस एनीमल एक्सटीवेट ने उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर, रमन गौतम द्वारा कुत्ते को बेरहमी से मारने के बाद हुई मृत्यु तथा शव को घसीटते हुए नहर में फेंकने को अमानवीय कृत्य मानते हुए,तथा उपलब्ध वीडियों के साक्ष्यों को नष्टभ्रष्ट न होने देने, मृत पशु के शव को बरामद कर, पोष्टमार्टम कराने, मृत्यु के कारणों की पुष्टि होने तक तथा उक्त कृत्य को पशु क्रूरता की श्रेणी में आने पर अत्यन्त गम्भीर अपराध की घटित घटना पर, संस्था द्वारा आरोपी दोषी व्यक्ति के विरुद्ध शनिवार को दी गयी तहरीर पर पुलिस ने पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा-11(1)(i) व बी.एन.एस की धारा -325 में हुए अपराध पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।




