उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

पुलिस का ध्वज सत्य और निष्ठा का प्रतीक है: चक्रेश मिश्र

सीतापुर।जनपद के समस्त थानों, कार्यालयों में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया था। ध्वज का आकार चार फीट लंबा व तीन फीट चौड़ा, ध्वज में दो रंग है। इसमें ऊपर लाल रंग व नीचे नीला रंग है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। इसलिए उक्त तिथि को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। शनिवार को पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने जिलाधिकारी अभिषेक आनंद का स्वागत किया और जेब पर पुलिस ध्वज का प्रतीक चस्पा कर समस्त पुलिसकर्मियों को पुलिस झंडा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया गया।

ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है – अरविंद सिंह
—————
सिधौली कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने कोतवाली परिसर में पुलिस ध्वज फहराया और सलामी दी। उन्होंने कहा कि ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है और गौरवशाली इतिहास का भी प्रतीक है। ध्वज के फहराने मात्र से एक नई ऊर्जा का संचार होता है। गर्व की बात है कि उप्र पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने पुलिस कर्मियों को पुलिस ध्वज का स्टीकर लगाकर पुलिस झंडा दिवस की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
Close