उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

केवल अफसरों की अनदेखी की वजह से गड्डों में तब्दील हो रहा राजधानी का बनी मोहान मार्ग

केवल अफसरों की अनदेखी की वजह से गड्डों में तब्दील हो रहा राजधानी का बनी मोहान मार्ग

आवागमन में मुश्किल, जाम के झाम के साथ ही आये दिन होती हैं दुर्घटनाएं

राहुल तिवारी

लखनऊ। प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ की सड़कों को दुरुस्त करने के व गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहे कि बार सरकार ने इस अभियान के लिए समयसीमा भी तय की पर अधिकारियों की मनमानी से अब तक ऐसा संभव नही हो पाया है। राजधानी में ही कई मार्ग ऐसे हैं जहां पर चलना मौत को चुनौती देने से कम नही है।
लखनऊ के लखनऊ-कानपुर राजमार्ग से सटा बनी-मोहन मार्ग जो काफी व्यस्ततम रोड माना जाता है जिस पर भारी वाहनों का आवागमन काफी तेजी से है। बांगरमऊ कन्नौज, आगरा को जोड़ने वाला यह बनी-मोहन मार्ग आवागमन की दृष्टि से काफी व्यस्तम माना गया है। इस मार्ग पर कटिबगिया के पास अक्सर जलभराव होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जहां पर बड़े वाहनों के फंसने से दिन में कई बार भीषण जाम लग जाता है। यही नही आस पास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर बात की जाए दुर्घटना की तो उस मामले में भी यह मार्ग दुर्घटना बाहुल्य है। जानकारों का कहना है कि जलभराव का सबसे बड़ा कारण रोड के किनारे पानी की निकासी के लिए नाली ना होना है जिससे लोगों के घरों का पानी सीधे बनी मोहन रोड पर आता है और सड़क को जर्जर बना देता है। यह समस्या काफी समय से चल रही है लेकिन जिम्मेदार व जनप्रतिनिधि इस रोड की लगातार अनदेखी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close