Advertisement

जनकल्याण समिति द्वारा छठ पूजा का आयोजन

लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा में जनकल्याण समिति द्वारा छठ पूजा का आयोजन किया गया। आयोजित पूजा में वरिष्ठ समाज सेवी अमित तिवारी उर्फ महाराज ने शामिल होकर लोगों को छठ पूजा की बधाई दी। साथ ही उन्होंने व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा जी का भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अमित तिवारी उर्फ महाराज ने कहा कि छठ पूजा सूर्योपासना परिवार लोक कल्याण सामाजिक संस्कृति व समरसता भक्ति और आध्यात्म से परिपूर्ण महापर्व है। बता दें किअमित तिवारी महाराज लगातार सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में पांच साल से सक्रिय हैं और लोगों के सुख दुःख में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करते हैं उन्होंने कहा कि कि सरोजनीनगर की जनता हमारे लिए देवतुल्य है।