बंथरा के रामचौरा गांव में ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत ने केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर गुलाल लगा पुष्पवर्षा कर किया जोरदार स्वागत

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। सरोजनीनगर के ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत के नेतृत्व में शुक्रवार को बन्थरा के रामचौरा गाँव में केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर का होली की तरह गुलाल के साथ फूल पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में राहुल रावत, दीपक रावत ,सूरज रावत, विकास रावत ,बीडीसी छोटू रावत, रोहित, किसान नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान, ग्राम प्रधान भटगांव विपिन कुमार उर्फ पीनू, ग्राम प्रधान सैदपुर पुरही मुरली दीक्षित ने फूलों के साथ होली खेली।
बता दे मोहनलालगंज से भाजपा सांसद व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर को तीसरी बार टिकट मिलने से सरोजनीनगर के लोगों में काफी खुशी का माहौल है। ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत ने कहा कि कौशल किशोर जन जन के नेता है चाहे गरीब हो या अमीर या फिर वो किसी भी वर्ग समुदाय का हो वो सभी को एक समान एक नज़र से देखते हैं।
ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत ने कहा वो ऐसे नेता है कि कोई भी आम आदमी उनको किसी समय फोन पर बात कर सकता है और आसानी से मिलकर उनसे अपना काम भी करवा सकता है।



