उत्तर प्रदेश
केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर का ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिन्देश्वरी ने पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

- लखनऊ से रायबरेली तक पहुंचने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत
- ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला के प्रयासों से शुरू की गई एसी बस का केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ
राहुल तिवारी
लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर द्वारा लखनऊ से रायबरेली तक पहुंचने वाली जन आशीर्वाद का जगह जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया गया।
रायबरेली रोड पर मदापुर चौराहे पर मोहनलालगंज के ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिन्देश्वरी ने केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर को पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया साथ ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिन्देश्वरी के अथक प्रयास से केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने मोहनलालगंज बस अड्डे पर वतानुकूलित नगरीय बस का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर करन शुक्ला, अभिषेक शुक्ला,क्षेत्र पंचायत सदस्य राममिलन, मोनू, अशोक तिवारी, सुरेन्द्र दीक्षित अभय दीक्षित प्रधान निगोहा मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।




