शहर के संवारने का संकल्प, नेहा एक मात्र विकल्प- मंयकेश्वर सिंह

म्ंात्री समूह ने किया भाजपा प्रत्याशी कार्यालय का शुभारम्भ
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में उमड़ा जनसैलाब
चित्र परिचय-भाजपा कार्यालय पर मौजूद पदाधिकारी।
सीतापुर। भाजपा उम्मीदवार नेहा अवस्थी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रभारी मंत्री मयंक केश्वर शरण सिंह ,राकेश राठौर गुरु नगर विकास मंत्री ने शुक्रवार को करागार राज्य मंत्री सुरेश राही, लालजी प्रसाद निर्मल, विनय प्रताप सिंह और अचिन मेहरोत्रा के साथ उत्सव गेस्ट हाउस में किया। इस मौके पर नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरू ने कहा है कि इस बार शहर की जनता ने शहर को संवारने का संकल्प ले लिया, जनता को नेहा अवस्थी के रूप में एक मात्र विकल्प दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नगर पालिका अध्यक्षों ने पालिका को तबाह करके रख दिया है। कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने कहा कि नेहा अवस्थी पढ़ी लिखी आम्तमनिर्भर महिला हैं, उनकी ख्वाहिश शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की है। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शहर को संवाराने के लिए एक पढ़ी लिखी महिला पर दांव लगाया है। पार्टी काफी मंथन करने के बाद नेहा को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से नगर पालिका को करोड़ों रुपये दिए जाने के बावजूद शहर का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कहा सबसे पहले पार्कों के सौंदर्यीकरण पर फोकस किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि इस मौके पर मुनेंद्र अवस्थी भरत त्रिपाठी विश्राम सागर राठौर रामखेलावन त्रिभुवन सिंह यादव अभिषेक वर्मा रोहित सिंह रामजीवन जयसवाल जितेंद्र मल्होत्रा संजय मिश्रा चौहान जया सिंह नैमिष रतन तिवारी पंकज पांडे शुभम पांडे नीरज वर्मा झालर कंचन प्रभा पांडेश्री प्रकाश सिंह आकाश बजरंगी राजकुमार अग्रवाल अनूप विश्वकर्मा उत्तम पांडे ममता डोडेजा एवं भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




