उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

बंथरा में कम्पनी के अन्दर फंदे से लटकता मिला कर्मचारी का शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

राहुल तिवारी

लखनऊ। थाना क्षेत्र बन्थरा की एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी का शव कंपनी के अंदर ही फंदे से लटका मिला। गुरूवार की सुबह साथी कर्मचारियों की नजर जब उसने पड़ी तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा निशान नहीं है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत की सही वजह पता चलेगी। उन्नाव जिले के जियान खेड़ा फतेहपुर चौरासी निवासी देवराज यादव 24 वर्ष बंथरा थाना क्षेत्र स्थित किशनपुर कौड़िया ने एक निजी कंपनी में काम करता था।

बताया गया कि उसकी ड्यूटी रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक थी। रात भर उसने काम किया और सुबह करीब 7:45 कंपनी के मेस के पास देवराज का शव मफलर के सहारे फंदे से लटका मिला। साथी कर्मचारियों ने जब उसके शव को फांसी पर लटका देखा तो कंपनी में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू की और फिर शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि गोविंद की मौत कैसे और किन कारणों से हुई है।

Related Articles

Back to top button
Close