विहिप ने बजरंगदल, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति की टोलियों की सूची की जारी

चित्र परिचय-बैठक में मौजूद विहिप कार्यकर्ता।
सीतापुर। सोमवार को जिला कार्यालय विश्व हिंदू परिषद संच टोली की बैठक संपन्न हुई व जिसमें बजरंगदल ,दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति की टोलियों की सूची जारी की गई। प्रखंडों के पालक सुनिश्चित किए गए जिसमे नवीन अग्रवाल को खैराबाद, प्रदीप सिंह को गोदलामऊ, संजय श्रीवास्तव को परसेंडी, अभिनव मिश्रा को नगर, त्रिपुरेश को मछरेहटा, उपकार शुक्ला को एलिया, कुमुद सिंह को मिश्रिख, चंद्रकांत बाजपेई को महोली, बंशीधर पाठक को हरगांव, उपेंद्र मिश्र को पिसावा वा प्रमोद को लहरपुर का पालक घोषित किया गया।
इस क्रम में प्रांत संयोजक उत्तम सिंह ने खैराबाद प्रखंड को ,विभागाध्यक्ष विपुल सिंह ने लहरपुर, विमल मिश्रा ने पिसवा प्रखंड को गोद लिया गया। बैठक मे जिला संगठन मंत्री कमलेश, जिला मंत्री त्रिपुरेष, कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख आशीष मिश्रा ने जिला संयोजक अनुज भदौरिया, सहसंयोजक अशोक सुरक्षा प्रमुख गौरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र बालोपासना प्रमुख रवि मिश्रा, सप्ताहिक मिलन प्रमुख आशुतोष दीक्षित, विद्यार्थी संपर्क प्रमुख शुभम यादव, सहसंयोजक दीपक त्रिवेदी, जिला संयोजिका वंदना मिश्रा, सह संयोजिका राधा शुक्ला, मातृशक्ति सावित्री देवी, अंजली श्रीवास्तव को दायित्व की बधाई दी गई।



