उत्तर प्रदेशलखनऊ

उल्टा नाम जपत जग जाना, बाल्मीकि भए ब्रह्म समाना

शोभा यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मनायी गयी वाल्मीकि जयंती

सीतापुर। महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर जनपद के विभिन्न महर्षि वाल्मीकि मन्दिर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महर्षि वाल्मीकि मन्दिर पक्का पुल बट्सगंज में महर्षि वाल्मीकि रामायण का पाठ, दीप प्रज्वलन/दीप दान, सम्पूर्ण नगर में शोभा यात्रा तथा सांस्कृति कार्यक्रम, वाल्मीकि मन्दिर बरमजी सरायं वार्ड हटौरा खैराबाद एवं वाल्मीकि मन्दिर, कमाल सरायं वार्ड पोलीपुर खैराबाद में वाल्मीकि रामायण का पाठ तथा दीप प्रज्वलन/दीपदान आदि का आयोजन किया गया। महर्षि वाल्मीकि मन्दिर, कनवाखेड़ा में ऋद्धालु दर्शन, महर्षि वाल्मीकि मन्दिर सदर बाजार में शोभायात्रा के तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि मन्दिर (आश्रम) वार्ड भट्ठा महमूदाबाद में रामायण पाठ व भण्डारे का आयोजन एवं वाल्मीकि मन्दिर वार्ड नई बाजार उत्तरी में रामायण पाठ का आोजन किया गया। नगर पंचायत सिधौली में रामायण पाठ एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वाल्मीकि मन्दिर वार्ड सन्त नगर सिधौली में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। सूर्यकुण्ड तीर्थ स्थल पर महर्षि वाल्मीकि मन्दिर हरगांव में हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। देवी मन्दिर ठकुरन टोला तम्बौर अहमदाबाद में वाल्मीकि रामायण तथा रामजानकी मन्दिर (मढ़ी मन्दिर) वार्ड जैनीटोला नगर पंचायत पैंतेपुर में रामायण का पाठ किया गया। इस अवसर पर सफाई कर्मियों को प्रशस्तिपत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

महोली संवाददाता के अनुसार मोहल्ला गुजिया लाइन में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के मुखिया संस्थापक सुशील चक्रवर्ती के द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील बाल्मीकि भगत जी के द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि चंदन वंदन कर किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक अवस्थी, आशीष दीक्षित, अमन प्रजापति, रामसनेही बाल्मिक, सूरज गौतम, गंगाराम बाल्मीकि, आकाश पुनीत बाल्मिक, मुन्ना, अमित, राम चेला, कृष्णा आदि अनेक बाल्मिक समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं बच्चों को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

मिश्रिख संवाददाता के अनुसार महर्षि दधीचि आश्रम के ब्रह्मलीन महंत स्वामी देवदत्त गिरी जी महराज के चेला देवानंद गिरी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 अक्टूबर से महर्षि दधीचि स्मृति महोत्सव एवं दीपदान का आयोजन किया गया था। आयोजित महोत्सव का उद्घाटन पूर्व विधायक महोली अनूप गुप्ता द्वारा किया गया था। दधीचि मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा ने पूजा, आरती के साथ विधि विधान से कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया था। नगर मिश्रित का पंचकोसी परिक्रमा की गई। इस पंचकोसी परिक्रमा में पुलिस की चाक चौबंद ब्यवस्था बनी रही। इस मौके पर एसडीएम अनिल कुमार, सीओ शुशील कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, कस्बा इंचार्ज शैलेंद्र सिंह, पुलिस बल के साथ उपस्थित रहकर बराबर निगरानी करते रहे। दधीचि मंदिर के महंत देवानंद गिरि ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज रात्रि 8 बजे से राशलीला व बृहद दीपदान का कार्यक्रम दधीचि कुंड तीर्थ पर आयोजित होगा तथा रात्रि 12 बजे तक शरद पूर्णिमा के प्रसाद का वितरण करके महर्षि दधीचि स्मृति महोत्सव का समांपन कर दिया जाएगा।

बिसवां संवाददाता के अनुसार महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिवस महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ कस्बे मे मनाया गया। वाल्मीकि समाज के लोगो ने विशाल शोभा यात्रा कस्बे में निकाली। शोभायात्रा रोडवेज बस अड्डे के निकट वाल्मीकि मन्दिर से प्रारम्भ होकर प्रमुख मार्गाे पोस्टर तिराहे, बड़े चौराहे, रायगंज, जहांगीराबाद रोड, सेठगंज, मंगरहिया बाजार, मुराऊटोला, मिरदही टोला, शेखसराय, मियागंज होते हुए वापस वाल्मीकि मन्दिर में आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में ढोल नगाड़े की धुन के बीच श्रद्धालु झूमते नाचते हुए श्रीराम और महर्षि वाल्मीकि के जयकारे लगा रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान रामदरबार, शिव परिवार, भगवान शिव पार्वती, महर्षि वाल्मीकि प्राकट्य आदि की सुंदर सुंदर सजीव झांकियां आकर्षण का केन्द्र बिंदु रहीं। शोभा यात्रा के पूर्व प्रभात फेरी निकाली गई और भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्रजपाल बाल्मीकि, परमपूज्य गुरूजी गुलाब शाह महाराज, आकाश वाल्मीकी,लल्लन बाल्मीकि, ब्रजपाल बाल्मीकि, रोहित बाल्मीकि, राजेन्द्र बाल्मीकि, रानू बाल्मीकि, रवि बाल्मीकि, अर्जुन बाल्मीकि, रिषी बाल्मीकि, राजेश कुमार बाल्मीकि, भारत बाल्मीकि, रजनीश बाल्मीकि, रामपाल बाल्मीकि,रामपाल, आकाश, रोहित,रवि, अजय, भारत, जयपाल, अर्जुन, दिनेश, राजेश, ध्रुव, गोपी, गुडडू, करनलाल, कल्लन, भगवानदीन, दीपू, रामावतार आदि मौजूद रहे।

महमूदाबाद संवाददाता के अनुसार बाल्मीकि जयंती रविवार को पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। जिसको लेकर मोहल्ला नई बाजार स्थित बाल्मीकि मन्दिर में विधायक आशा मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अम्बरीश गुप्त, भाजपा नेता मोहन प्रसाद बारी, सीपी तिवारी आदि द्वारा विधि-विधान से मंत्रोचारण के बीच पूजन-अर्चन हुआ। इसके बाद जिला पंचायत गेस्ट हाउस से फीता काटकर जुलूस का शुभारंभ विधायक आशा मौर्या द्वारा किया गया। बाल्मीकि जयंतीपर भगवान शिव-पार्वती, भगवान विष्णु्र लक्ष्मी बाल्मीकि जी के साथ, श्रीराम दरबार सेवक हनुमान के साथ, राधा-कृष्ण, भारत माता सहित करीब आधा दर्जन से अधिक देवी-देवताओं के स्वरूप टैªक्टर-ट्रालियों पर आकर्षक सजावट के साथ शोभायात्रा के दौरान विराजमान थे। जुलूस जिला पंचायत गेस्ट हाउस से शुरू होकर रामकुंड चौराहा पहुंचा जहां गणेश व्यायामशाला के युवाओं ने लाठीबाजी व तलवारबाजी का करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया। इसके बाद जूलूस कोतवाली मार्ग होकर रोडबेज बस स्टाप पहुंचा। यहां भी व्यायामशाला के युवाओं ने करीब आधे घंटे तक कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके बाद जुलूस बजाजा चौराहा होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस बाल्मीकि मंदिर पहुंचा जहां जुलूस का समापन हो गया। इस अवसर पर एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी, सीओ रविशंकर प्रसाद, पालिका अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र दुबे, तहसीलदार मनीष कुमार, रामगोपाल, रामशरण गौतम, मुरादी, संजय, मैकू, पिंटू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close