उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

निगोहां के जवाहरखेड़ा में सई नदी उफनाई, टूटे बंधे से खेतों में घुसा पानी

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

मोहनलालगंज। सई नदी का जलस्तर बढ़ने से निगोहां क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जवाहरखेड़ा के पास बंधा टूटने से नदी का पानी तालाबों के रास्ते खेतों और खलिहानों में पहुंच गया। इससे कई बीघे धान, उड़द और तिल्ली की फसल जलमग्न हो गई है। नदी किनारे बसे जवाहरखेड़ा, राती, रंजीतखेड़ा, तारापुर और अघईया समेत दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों में दहशत है।

सई से जुड़ा बांक नाला भी उफान पर है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। किसानों का कहना है कि कई वर्षों बाद नदी इस तरह उफान पर आई है। जलस्तर जल्द नहीं घटा तो फसलें बर्बाद हो सकती हैं। ग्रामीणों ने टूटे बंधे की तत्काल मरम्मत, प्रभावित गांवों का निरीक्षण और फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजे की मांग की है। नदी का रौद्र रूप देखकर ग्रामीणों को 1982 की भीषण बाढ़ की याद सताने लगी है।

Related Articles

Back to top button
Close