उत्तर प्रदेशलखनऊ
सरोजनीनगर के रहीम नगर पड़ियाना में ग्राम सचिव ने बच्चों के साथ निकली तिरंगा रैली

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ| गुरूवार को राजधानी के विकास खंड सरोजनीनगर के ग्राम पंचायत रहीम नगर पडियाना में सरकारी स्कूलों के नौनिहालों के साथ स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा रैली निकाली गई इस तिरंगा रैली में रहीम नगर पड़ियाना के ग्राम सचिव नरेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे जिसमें ग्राम प्रधान सूरजपाल, ग्राम सचिव नरेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान नन्हे लाल यादव व ग्राम के अन्य गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए साथ ही स्कूल के बच्चे भी सम्मिलित हुए।




