उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

असली बताकर नकली मेंथा ऑयल बेचने पहुंचा जालसाज

दुकानदार की सतर्कता से पकड़ा गया

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ, मोहनलालगंज। नगराम क्षेत्र के हरदोईया बाजार में नकली मेंथा ऑयल बेचने का मामला सामने आया है। अनैयाखरगापुर मजरा बचनखेड़ा निवासी रवीन्द्र कुमार की जय गुरुदेव ट्रेडिंग के नाम से हरदोईया बाजार में मेंथा ऑयल खरीदने की रजिस्टर्ड फर्म है।

रविवार शाम करीब सात बजे सहजराम निवासी अनैया खरगापुर उनकी दुकान पर पहुंचा और 10 लीटर 200 ग्राम मेंथा ऑयल असली बताते हुए बेच दिया। दुकानदार ने उसके बदले उसे 13,260 रुपये का भुगतान कर दिया।बताया जाता है कि कुछ देर बाद वही व्यक्ति दूसरी प्लास्टिक की पिपिया में करीब 10 लीटर और मेंथा ऑयल लेकर दोबारा दुकान पर पहुंचा और उसे भी बेचने की बात कही। इस बार दुकानदार को उसके तेल की गुणवत्ता पर शक हुआ।

रवीन्द्र कुमार ने पहले खरीदे गए तेल और दोबारा लाए गए तेल की जांच की तो दोनों ही नकली पाए गए। नकली तेल होने की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने तत्काल नगराम पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सहजराम को नकली मेंथा ऑयल समेत पकड़कर थाने ले गई‌।

थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद किए गए मेंथा ऑयल के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद तेल की गुणवत्ता और उसमें मिलावट अथवा नकली होने की स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button
Close