पावरहाउस खुरूमपुर के नारायनपुर फिडर की विधुत व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त

अधिशासी अभियंता को छोड़कर अन्य कोई अधिकारी नहीं उठाता है फोन, ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है मुसीबत
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। सरकार जहां प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है राजधानी ही की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पावरहाउस खुरूमपुर के नारायनपुर फिडर की विधुत व्यवस्था पूरी तरह से रामभरोसे है चाहे रात हो या दिन लाइट की भीषण कटौती होती है बिजली जाने के बाद खुरूमपुर पावर हाउस के सीयूजी नंबर पर फोन मिलाया जाता है ताकि जानकारी मिल सके लेकिन वहां तैनात दबंग कर्मचारी फोन को स्वीच ऑफ कर देते हैं।
बीती रविवार की रात कुछ ऐसा ही हुआ रविवार को भी रात दिन बिजली की आंख मिचौली का खेल बदस्तुर जारी रहा और सोमवार को फिर सुबह 8 बजे से आंख मिचौली का खेल शुरू हो गया। जबकि नारायनपुर न्यू फिडर के तहत तमाम स्कूल भी जिसमें नौनिहालों को उमस भरी गर्मी में रहना पड़ रहा है। जब अवर अभियंता खुरूमपुर को फोन मिलाओ तो उनका फोन या तो उठता नहीं या कवरेज एरिया से बाहर बताता है। नारायनपुर न्यू फिडर पर लम्बे समय से लोहे के जर्जर तारों पर बिजली दौड़ रही है जो अक्सर टूट कर गिर जाते हैं और फाल्ट बनाने में घंटों गुजर जाते हैं। तार काफी ढिले और लटक रहे इन्सुलेटर भी काफी पुराने हैं। वर्षों से खुरूमपुर पावर हाउस के नारायनपुर फिडर पर मरम्मत कार्य नहीं किया गया वहीं बिजली जाने के बाद बिजली विभाग में एक ऐसे जिम्मेदार अधिशासी अभियंता ही है जो उपभोक्ताओं का फोन रिसीव करते हैं और समस्या का त्वरित निस्तारण भी करते हैं। बाकी जेई एसडीओ मुख्य अभियंता से तो जनता से कोई लेना देना नहीं।




