उत्तर प्रदेशलखनऊ

अवैध खनन रुकवाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा ने डीएम को लिखा पत्र

नियमों को ताक पर रख कर खनन किए जाने की जांच करवाकर कार्यवाही करने की माँग

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा सूर्यभान विश्वकर्मा शांडिल्य ने जिलाधिकारी लखनऊ को पत्र भेजकर की खनन की जांच कराने की मांग की है।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने लोनहा व अमांवा के बीच नगवा नाले को खनन माफियाओं द्वारा पाटकर मिट्टीढम्फरो के निकलने के लिए बनाए गए रास्ते की भी जांच कराने की की मांग की है।

सूर्यभान ने कहा कि जो नगवा नाले को पाटकर रास्ता बनाया गया है जिससे पानी का बहाव रूक गया है और वन विभाग के जंगल से रास्ता बना दिया गया है जिसका उपयोग मिट्टी बेचने के लिए किया जा रहा है। सम्बंधित विभाग व प्रशासन ने क्या नगवा नाला पाटने व वन विभाग से रास्ता बनाने की परमिशन स्वीकृति की है?

जिस प्रकार हफ्तों से रात दिन खनन नियमों को ताक पर रखकर सैकड़ों डम्फर मिट्टी बेची जा रही है जिसकी जांच अविलम्ब की जाये दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई हो और जो राजस्व के धन की क्षति हुई है उसकी भी वसूली कराकर राजस्व कोष में जमा कराया जाये क्योंकि हम सभीजल, जंगल, जमीन से जुड़े हुए हैं यदि इस पर किसी भी प्रकार का क्षति पहुंचाने का कार्य करता है तो संगठन उसका जवाब देगा |

इसके साथ ही मिट्टी से भरें ढम्फरो को तिरपाल से ढका होना चाहिए जबकि ऐसा नहीं किया जा रहा है। जिससे मिट्टी गिर रही है धूल हवा में फैल रही है तमाम राहगीर चोटिल हो चुके और लोगों को स्वास लेने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है

Related Articles

Back to top button
Close