उत्तर प्रदेशलखनऊ

ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने 270 मीटर नाले का किया उद्घाटन

ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने 270 मीटर नाले का किया उद्घाटन

जल निकासी की गम्भीर समस्या से ग्रामीणों को मिली राहत

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। विकास खंड मोहनलालगंज के ग्राम पंचायत दयालपुर में जल निकासी की गंभीर समस्या को देखते हुए क्षेत्र पंचायत निधि के तहत 270 मीटर लंबा नाला निर्माण कराया गया। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी और ग्राम प्रधान पति शैलेंद्र कुमार पाल द्वारा किया गया।

इस नाले के निर्माण से क्षेत्रवासियों को जल निकासी की समस्या से राहत मिली है, जिससे प्रभावित ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी का हृदय से स्वागत किया और उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी ने कहा, “जब से हम सत्ता में आए हैं, मोहनलालगंज ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में शुद्ध और शीतल पीने के पानी के लिए आरो सिस्टम, नाली-नाला, इंटरलॉकिंग सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं। जो ग्राम पंचायतें अभी बाकी हैं, उनका विकास कार्य भी जल्द कराया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि हर ग्राम पंचायत को अधिक से अधिक विकास कार्य मिलें।”

उन्होंने आगे बताया कि विकास कार्यों को कार्य योजना में शामिल करने के लिए सचिव, प्रधान और बीडीसी से मिलकर काम किया जा रहा है, ताकि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के भाव से क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव शशांक शुक्ला, अभिषेक शुक्ला विंधेश्वरी, करण शुक्ला, विनोद साहू, राजेश पांडेय, बीडीसी मनोज कुमार कश्यप और अनिल अवस्थी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close