उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

विंध्यवासिनी इलेक्ट्रानिक व फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग,50लाख का माल जला

निगोहां थाना क्षेत्र के मदापुर मंदिर चौराहे पर विंध्यवासिनी इलेक्ट्रानिक व फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग,50लाख कीमत का सामान जलकर हुआ राख

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

मोहनलालगंज। निगोहां थाना क्षेत्र के मदापुर मंदिर चौराहे पर बीते शनिवार को विंध्यवासिनी इलेक्ट्रानिक व फर्नीचर शोरूम में शार्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गयी।देखते ही देखते आग ने कुछ मिनटो में ही विकराल रूप ले लिया ओर इलेक्ट्रानिक उपकरण व फर्नीचर धू धू कर जलने लगे।शोरूम मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची आधा दर्जन फायर गाड़ियो ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हालाकि आग लगने से शोरूम में रखे 50लाख रूपये कीमत के इलेक्ट्रानिक उपकरण व फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

निगोहां क्षेत्र के बाजपेयीखेड़ा निवासी उमाकान्त शुक्ला ने बताया मदापुर मंदिर चौराहे पर हाइवे के किनारे उनका काम्पलेक्स है जिसके प्रथम तल पर विंध्यवासिनी के नाम से जनरल स्टोर व दूसरे तल पर इलेक्ट्रानिक व फर्नीचर शोरूम है जिसका संचालन उनके बेटे रमाकांत व शिवाकांत करते है,बीते शनिवार की दोपहर बारह बजे के करीब अचानक से शार्ट सर्किट से द्वितीय तल पर बने इलेक्ट्रानिक व फर्नीचर शोरूम में आग लग गयी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप से लिया ओर शोरूम के अंदर रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण व फर्नीचर धू धू कर जलने लगा।जिसके बाद शोरूम मालिक रमाकांत ने तत्काल आग लगने की सूचना निगोहां पुलिस व पीजीआई फायर स्टेशन पर दी।

जिसके बाद एसीपी विकास पांडे ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा सभांला।फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ियो ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पाया जिसके चलते प्रथम तल पर स्थित जनरल स्टोर समेत सामान रखे गोदाम में आग नही पहुंच सकी।हालाकि इलेक्ट्रानिक व फर्नीचर शोरूम में रखा 50लाख का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।आग बुझाने के दौरान हाइवे पर रायबरेली से लखन ऊ जाने वाली लेन कुछ देर तक बंद कर दी गयी ओर दूसरी पटरी पर पुलिस ने वाहनो का डाइवर्जन किया।आग पर दमकल कर्मियो द्वारा पूरी तरह काबू पाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button
Close