उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसमग्र समाचार

पीएम मोदी का लाइव प्रसारण, प्रशासक ब्लॉक प्रमुख किसी भी भाजपा प्रतिनिधि को न बुलाने पर उठे सवाल

पीएम मोदी का लाइव प्रसारण, प्रशासक ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन सहित किसी भी भाजपा प्रतिनिधि को न बुलाने पर उठे सवाल, किसानों ने बताया अधिकारियों की घोर लापरवाही,,,

जालौन। स्थानीय विकासखंड जालौन परिसर में किसानों और कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण देखा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त जारी होने के बाद आयोजित किया गया था।

प्रसारण के दौरान क्षेत्र के किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी ली। हालांकि, महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रशासक ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन की अनुपस्थिति को लेकर उपस्थित किसानों में गहरा रोष देखने को मिला। किसानों ने उनकी गैरमौजूदगी पर कड़ा एतराज जताते हुए अपनी नाराजगी और आक्रोश व्यक्त किया।

सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि केन्द्र सरकार के कार्यक्रम में प्रशासक ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन सहित किसी भी भाजपा प्रतिनिधि को नहीं बुलाया जाना किसानों ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम भाजपा सरकार की सबसे बड़ी किसान हितैषी योजना से जुड़ा था, फिर भी स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा समझ से परे है। इसको लेकर किसानों में तीखी नाराजगी देखी गई।

किसानों ने कहा कि जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण योजना का सीधा प्रसारण हो रहा है, ऐसे में प्रशासक ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन का कार्यक्रम से नदारद रहना किसानों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।

वहीं इस दौरान विकासखंड परिसर में तैनात कुछ ब्लॉक कर्मचारियों के रंग बदलते रवैये को लेकर भी किसानों में चर्चा रही। किसानों का कहना था कि सामान्य दिनों में किसानों की समस्याओं को लेकर टालमटोल करने वाले कर्मचारी आज कार्यक्रम में औपचारिकता निभाते नजर आए, जबकि जमीनी स्तर पर किसानों की सुनवाई आज भी उपेक्षित है।

किसानों ने इसे अधिकारियों की घोर लापरवाही का नतीजा माना है। किसानों का आरोप है कि जानबूझकर प्रशासक ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन को कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई और न ही उन्हें आमंत्रित किया गया। इसे किसानों ने किसान हितों की अनदेखी बताया। आक्रोशित किसानों ने लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा न हो।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीओ आरडी संदीप गुप्ता, एडीओ कोआपरेटिव शैलेंद्र कुमार और प्रगतिशील किसान महेश निरंजन मौजूद रहे। वहीं कृषि विभाग से सहायक कृषि निरीक्षक रविकांत सेन, प्रमोद कुमार, आर्येश कुमार, संदीप कुमार तथा टेक्निकल असिस्टेंट प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close