उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अफसरों के विभागों में बदलाव

प्रेस रिपोर्टर: शाकिर हसन वारसी / शिवा श्रीवास्तव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 15 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अफसरों को नई तैनाती सौंपी गई है।


स्थानांतरण एवं नई जिम्मेदारियों की पूरी सूची:
शशि प्रकाश गोयल: अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
अनुराग श्रीवास्तव: कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) नियुक्त
आलोक कुमार-2: अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) नियुक्त
एम. देवराज: अध्यक्ष, राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभार
डॉ. एमकेएस सुंदरम: प्रमुख सचिव, समन्वय एवं परियोजना निदेशक, यूपीडा (UPEIDA) का अतिरिक्त प्रभार
आलोक कुमार-3: प्रमुख सचिव, वित्त एवं संस्थागत वित्त तथा बाह्य सहायतित परियोजना का अतिरिक्त प्रभार
अजय चौहान: मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), यूपीसीडा (UPSIDA) का अतिरिक्त प्रभार
पंधारी यादव: बाह्य सहायतित परियोजना के प्रमुख सचिव के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त
योगेश कुमार: प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ (PCDF)
अमित कुमार सिंह: प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण)
कृष्ण कुमार: मंडलायुक्त, झांसी मंडल
चंद्रशेखर: मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार
भूपेंद्र एस. चौधरी: सचिव, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग
देवेंद्र सिंह कुशवाहा: विशेष सचिव, प्रशासनिक सुधार
प्रवीण मिश्रा: प्रबंध निदेशक, यूपी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है

Related Articles

Back to top button
Close