खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष जगत जयसवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

समग्र चेतना लखनऊ
लखनऊ! खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष जगत जैसवाल ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महत्वपूर्ण समारोह का आयोजन किया और भाग लिया, जिसमें उन्होंने नगर पालिका के प्रांगण में 10:15 बजे तिरंगा फहराया। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत अपने 25 वार्डों के सदस्यों के साथ मिलकर हर घर जाकर तिरंगा फहराने का काम किया। उन्होंने स्कूलों और अस्पतालों व विभिन्न सरकारी/गैरसरकारी स्थलों पर भी तिरंगा फहराया और निवासियों, कर्मचारियों, वार्ड मेम्बर और मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष जगत जयसवाल ने शहर के विकास के लिए समर्पित होने की घोषणा की, साथ ही शहर को स्वच्छ रखने और बिजली, पानी, स्वास्थ्य आदि जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी वादा किया कि वे लोगो के बेहतर जीवन की सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और शहर की मौजूदा आवश्यकताओं को पूरा करने में पूरी मेहनत करेंगे साथ ही भारत और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को संयुक्त रूप से काम करने व भारत को विश्व में नंबर 1 बनाने की आवश्यकता पर संदेश दिया और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों को निर्वाचित सदस्यों और प्रशासन के माध्यम से प्रदान करके लोगों को ज्यादा फायदा पहुंचाएं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और प्रेस मीडिया के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
इस समारोह में नगर पालिका EO विनय कुमार मिश्रा समेत उमेश कुमार चौधरी, मोहम्मद सज्जाद खान, अब्दुल्लाह खान, दुर्गेश जैसवाल, मोहम्मद असलम गणेश ओझा, मोहम्मद साकिब, रवि, अंकुर पांडे, मोहम्मद अर्शलान, विशाल गुप्ता, शेषनाथ यादव, अमरनाथ यादव और अन्य मौजूद रहे।



