काशी विश्वनाथ की भव्यता में वीरागंना अहिल्याबाई का अहम योगदान -राजेश वर्मा

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गयी वीरांगना अहिल्याबाई की जयंती
सीतापुर। महान वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती के अवसर पर अहिल्याबाई होल्कर चौराहा का स्थल में सांसद राजेश वर्मा के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के उपरांत सांसद ने महान वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर के द्वारा सामाजिक कार्य का बखान करते हुए बताया कि बाबा काशी विश्वनाथ बनारस में मुगलों से मोर्चा लेते हुए भगवान विश्वनाथ की भव्यता एवं घाटों का निर्माण भी कराया था तथा पति की मृत्यु के बाद स्वयं राजा के कर्तव्यों का निर्वहन भी किया एवं महिला शक्ति के लिए बहुत बड़े कार्य किए थे। कार्यक्रम में नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि मुनेंद्र अवस्थी के द्वारा अहिल्याबाई होलकर के जीवन परिचय एवं विभिन्न विषयों को विस्तार से प्रकाश डाला। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर के द्वारा भी अहिल्याबाई होलकर के जीवन परिचय को बताया। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती समारोह प्रत्येक वर्ष मनायी जाती है। अहिल्याबाई होल्कर को आने वाला समय युगों-युगों ताक याद करता रहेगा। कार्यक्रम में संजय मिस, नीरज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष धीरज पांडे, सभासद अश्वनी शुक्ला सभासद सुरेश कनोजिया सभासद पवन सिंह शिल्पी मीडिया प्रभारी, मनोज त्रिवेदी जिला संयोजक, डॉ अनुभव पांडे सहित सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुए।




