उत्तर प्रदेशलखनऊ

धरती को हरा-भरा रखने की शपथ के बाद किया गया वृक्षारोपण

सीतापुर। डोर फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा स्थानीय मुंशीगंज स्थित सरस्वती विधा मंदिर मे जिला मंत्री विजय कुमार शुक्ला के संयोजन मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे अतिथि मे प्रदेश उपाध्यक्ष शिव बालक त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष रत्नेश द्धिवेदी व विधालय प्रबन्धक राम कुमार दीक्षित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे उपस्थित सभी अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अमरीश दीक्षित ने किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने अमरुद, नीम, चादनी, अशोक आदि के वृक्ष लगाए। इस दौरान सभी ने धरती को हराभरा रखने की शपथ ली। पदाधिकारियों द्वारा जल ही जीवन है, पेड़ है तो जल है, जल है, तो जीवन है, जीवन है तो सृष्टि है आदि के नारे लगाए गए।

अंत मे संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश राय ने सभी का आभार जताया। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष शिव बालक त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष आकाश राय, जिला महासचिव अमरीश दीक्षित जिला संगठन मंत्री कमलेश मेहरोत्रा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राम कुमार कटियार, जिला मंत्री विजय कुमार शुक्ला, जिला सयुंक्त मंत्री विनोद त्रिपाठी, विकास चन्द्र जैन जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ अशोक प्रजापति, जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ शांति स्वरुप रस्तोगी, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अन्नी मेहरोत्रा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, जिला अध्यक्ष विधी प्रकोष्ठ संजय पाण्डेय, कृष्णांश शुक्ला आदि का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
Close