उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार

सप्लाई का लोड ज्यादा और लाइने लचर, रोज रहता विद्युत संकट

राहुल तिवारी

लखनऊ। खुरूमपुर पावर हाउस और बनी पवार हाउस जुझ रहे हैं संकट से पोषित नारायनपुर न्यू फिडर बेहटा फिडर लोनहा फिडर सहित अन्य फीडरो की विधुत सप्लाई शुक्रवार सुबह से लगातार आंख मिचौली का खेल खेलती रही है। जहां बिजली विभाग 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा कर रहा है वहीं खुरूमपुर पावर हाउस से पोषित फिडरो को महज़ 12 घंटे विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है बाकी बिजली लाइन फाल्ट कहीं तार टूटना, कहीं जंफर उड़ना जैसी भीषण समस्या में समाहित कर ली जाती है।

बता दें कि खुरूमपुर पावर हाउस महज़ 6 फिडरो में इकलौता पावरहाउस है और क्षेत्रफल काफी बड़ा है दुर्भाग्य की बात है कि इस पावरहाउस के अन्तर्गत कृषि फिडर तक विभाग नहीं दे पाया है। इसी पावरहाउस से घरेलू बिजली व किसानों के लिए भी बिजली मुहैया कराई जा रही है जिससे लोड काफी ज्यादा होने के कारण लाइन अक्सर फाल्ट में आ जाती है। वर्षों से न इन फिडरो पर पेड़ों की छंटाई कराई गई और न लाइन दुरूस्त की गई। वही खुरूमपुर पावर हाउस हो या बनी उपकेंद्र इन दोनों उपकेन्द्रो पर लाइन मैनो की संख्या काफी कम हो जाने के कारण फाल्ट बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

क्या कहते हैं अधिशासी अभियंता

इस सम्बन्ध में जब अधिशासी अभियंता से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा दोनों उपकेंद्र बनी व खुरूमपुर पर काम करवाया जा रहा है जल्द ही उपभोक्ताओं को बेहतर विधुत सप्लाई मुहैया कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close