उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

मोदी सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा की हुई चर्चा

मोदी सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा की हुई चर्चा

मोहनलालगंज ब्लाक में जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेलें का हुआ आयोजन

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ । राजधानी के विकास खण्ड मोहनलाल गंज में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माo नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देश में सुशासन, विकास, विश्वास एवं जन कल्याण की भावना से किये जा रहे कार्यो की चहुँओर चर्चा हो रही है। देश में गरीबों को जहाँ निःशुल्क राशन प्राप्त हो रहा है, वहीं देश का युवा, किसान, महिलाएँ व बुर्जुग खुशहाल हैं।

ओम प्रकाश शुक्ला विन्धेश्वरी, ब्लाक प्रमुख मोहन लालगंज ने इस अवसर पर रविवार को ब्लाक परिसर में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन कराया गया, क्षेत्र के दूरदराज से आये बुर्जुग, महिलाओं व युवाओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया ।

ओमप्रकाश शुक्ला द्वारा ब्लाक परिसर में विभिन्न विभागों के पटल लगवाकर, आये हुए लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर लाभान्वित भी किया गया । ब्लाक प्रमुख व खण्ड विकास अधिकारी द्वारा लगाये गये सभी पटलों पर जाकर उनका अवलोकन करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि लोगों को प्रेरित कर शिविर में लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित कर 03 दिवसीय लगने वाले मेले में भिजवायें ।

उक्त शिविर में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, जीरामजी प्रधानमंत्री आवास एनआरएलएम, बीओआई,आरसेटी बाजार, स्वच्छ भारत मिशन, बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राजविभाग सहित कई स्वयंसहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों का पाण्डाल लगाकर प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी, विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) क्षेत्र के प्रधान,सचिव कार्यालय स्टाफ सहित भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया ।

Related Articles

Back to top button
Close