उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

अ.भा.किसान संघ द्वारा किसान हित में बैठक का हुआ आयोजन

किसानों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। अखिल भारतीय किसान संघ द्वारा झाड़ेश्वर महादेव मंदिर के सभागार,हरौनी बन्थरा में एक अति महत्वपूर्ण बैठक राजेशसिहं चौहान द्वारा आयोजित की गयी । बैठक में पदाधिकारियों सहित दूरदराज से आये प्रमुख किसानों ने प्रतिभाग किया ।
उक्त संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने जहाँ बैठक की अध्यक्षता किया वहीं अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार एवं लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनके द्वारा किये जा रहे अपार सहयोग तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों को हो रहे लाभों के लिए आभार व्यक्त करते हुए किसानों की समस्याओं के निस्तारण हेतु आगामी रणनीति तैयार करने पर बल दिया। प्रदेश सरकार द्वारा जहाँ किसान हित में फार्मर रजिस्ट्री कराने, पैतृक बँटवारे की प्रक्रिया की सरलीकरण बनाने, जमीनों की रजिष्ट्रियों में आधार वेरीफिकेशन जैसे कदमों से किसान जालसाजी व धोखाधड़ी का शिकार नहीं बनेंगे। इसी के साथ ही बैठक में चकबन्दी, खतौनी व फसल बीमा तथा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विस्तार से चर्चा की गयी ।
उक्त बैठक में मुख्यरूप से संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह,प्रदेश मंत्री/ ब्लॉक प्रमुख सुनील कुमार रावत,मंत्री अमित सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष राधे लाल यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिकेत सिंह चौहान, पार्षद प्रदेश लवकुश रावत, आचार्य श्याम जी पांडे एवं बंथरा नगर पंचायत सभासद राहुल रावत सहित सैकड़ो किसानों ने भाग लिया ।

Related Articles

Back to top button
Close