उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

रायबरेली की गौशाला में मिली घोर अनियमिताएं

किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष का औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ| भ्रमण के दौरान जनपद रायबरेली के कठगर विकास खंड डलमऊ में स्थित गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे भारतीय किसान मंच व भारतीय गौ सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी प्रदेश अध्यक्ष शिवाकांत अवस्थी एवं भारतीय किसान मंच उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री विजय मिश्रा एकाएक गौशाला निरीक्षण पर पहुंचे जहां उन्होंने देखा की गौशाला में गौ माता के भोजन पानी की कोई भी उचित व्यवस्था देखने को नहीं मिली 2 से 3 गौ माता मृत्यु के कगार पर मिली जिसमें से एक गौ माता के शरीर में सैकड़ो की तादाद में कीड़े पड़े हुए थे जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी रिंकू ने गौशाला की देखरेख कर रहे कर्मचारियों पर नाराजगी दिखाते हुए जनपद के संबंधित अधिकारियों को फोन करके अवगत कराया और सभी गौ माता के रखरखाव एवं इलाज से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा।

देवेंद्र तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लगातार गौशालाओं के लिए बड़ी मात्रा में धन आवंटित कराया जा रहा है। लेकिन उसके बावजूद भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उनकी छवि को धूमल करने पर आमादा है।

देवेंद्र तिवारी जी ने कहा कि मेरे द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में दायर (PIL) को लेकर माननीय न्यायालय द्वारा आदेश अनुसार ही मै उत्तर प्रदेश की गौशालाओं का लगातार भ्रमण कर रहा हूं और जहां भी इस प्रकार की अनियमिकताएं देखने को मिलेगी उसे मैं लगातार माननीय न्यायालय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष तब तक प्रस्तुत करता रहूंगा जब तक हमारी गौ माता पूर्ण रूप से संरक्षित एवं सुरक्षित नहीं हो जाती है।

Related Articles

Back to top button
Close