उत्तर प्रदेशलखनऊ

हरौनी स्टेशन पर मिला 6 दिन से लापता एमआर का शव

सप्त क्रांति ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत

परिवार में मचा कोहराम

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

बन्थरा लखनऊ। हरौनी बन्थरा निवासी संतोष कुमार सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह चौहान ( छोटू ) मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एएमआर) पद पर कार्यरत था। बुधवार सुबह 10.30 बजे अपने कार्य हेतु हरौनी से आटो पर बैठ कर गया हुआ था। जो बीतीरात 12.30 बजे तक वापस घर नहीं पहुँचने पर एवं मोबाईल का स्वीच ऑफ होने के कारण पुख्ता जानकारी नहीं प्राप्त हो पा रही थी। अभिषेक के सभी मित्रों व रिश्तेदारों से पूछताछ किये जाने के बाद भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने से परिवार में दुःख के बादल छाये थे।

मंगलवार को सांयकालीन 9.00 बजे लखनऊ से कानपुर जानेवाली बिहार संपर्क क्रान्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर अभिषेक सिंह चौहान की मृत्यु हो गयी । हरौनी रेलवे ट्रैक पर छत-विक्षत शव की पहचान विगत 06 दिन पूर्व लापता हुए हरौनी गाँव निवासी अभिषेक सिंह चौहान के रूप में पहचानी गयी। उक्त ट्रेन के ड्राईवर ने जैतीपुर स्टेशन को घटना की तत्काल सूचना दी गयी, वहाँ से हरौनी स्टेशन मास्टर को सूचना प्राप्त होने पर, जीआरपी पुलिस घटना स्थल की ओर रवाना हुई, जहाँ पर मृतक अभिषेक की पहचान पुलिस को घटना स्थल से प्राप्त आधार कार्ड, पैनकार्ड व पासपोर्ट फोटो से पहचान सम्भव हो पायी। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित 02 बच्चों को छोड़कर चला गया।

मृतक अभिषेक सिंह विगत 06 दिन पूर्व से लापता था तथा फोन स्वीच ऑफ था,लोगों में यक्ष प्रश्न बनकर कौतुहल पैदाकर रहा कि आखिरकार 06 दिन तक अभिषेक कहाँ था तथा घटना स्थल से फोन व बैग भी न मिलने पर आशंका पैदा कर रहा है। शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया जहाँ शव के परीक्षणोपरान्त घर लाकर, परिवारीजनों द्वारा अन्तिम दाह संस्कार कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
Close