उत्तर प्रदेशलखनऊसमग्र समाचार

किसानों को संगठित रहने से ही मिलेगा सरकार की योजनाओं का लाभ : प्रदीप सिंह

किसानों को संगठित रहने से ही मिलेगा सरकार की योजनाओं का लाभ : प्रदीप सिंह

झाणेश्वर महादेव मन्दिर में चल रहे 11 दिवसीय रूद्र महायज्ञ में पहुंचे किसान नेता ने की भगवान शिव की आराधना

समग्र चेतना/ राहुल तिवारी

लखनऊ। बन्थरा के हरौनी गाँव में संई नदी के तट पर स्थित प्राचीन श्री झाणेश्वर महादेव मन्दिर में चल रहे 11 दिवसीय रूद्र महायज्ञ में शनिवार को अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने भी पहुंच कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने पर अखिल भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने झाणेश्वर महादेव मन्दिर में जाकर पूजन अर्चन किया व यज्ञ कुंड की भी परिक्रमा की। उन्होंने संतो का आशीर्वाद भी लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मन्दिर प्रांगण में मौजूद किसानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि किसानों को संगठित होकर रहना है।

प्रदीप ने कहा कि अखिल भारतीय किसान संघ प्रदेश के हर जिले के हर ब्लॉक में ग्रामीण विकास केन्द्र खोलेगा जिससे किसानों को अपनी समस्या के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और इसका लाभ किसानों को आत्म निर्भर बनाने में सहयोग करेगा। कार्यक्रम में प्रान्त प्रभारी उत्तर प्रदेश निशांत शर्मा, वृजप्रान्त के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close