रिटायर हुए सब इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव को सहयोगी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने दी विदाई

बाजपई लॉन में आयोजित हुआ विदाई समारोह
समग्र चेतना/ राहुल तिवारी
लखनऊ। बंथरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेन्द्र यादव का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो गया। बाजपई लॉन में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस के आलाधिकारियों क्षेत्रीय जनता के साथ स्थानीय नेताओं ने श्री यादव को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
सब इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव के शुक्रवार को कार्यमुक्त होने पर बंथरा के बाजपेई लान में बन्थरा पुलिस की तरफ से एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बन्थरा पुलिस के समस्त स्टाफ व सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा नगर ए डीसीपी शशांक सिंह, पूर्व थाना प्रभारी डाक्टर आशीष मिश्रा, अतिरिक्त थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी सहित जनप्रतिनिधि अतुल सिंह माखन, सपा नेता मनोज सिंह, पत्रकार राहुल तिवारी सहित सभी ने उपनिरीक्षक राजेन्द्र यादव को सेवानिवृत्त पर उपहार भेंट करने के साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में मौजूद लोगों ने सहायक पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह को बताया कि राजेन्द्र यादव का कार्यकाल बन्थरा में सबसे बेहतर रहा है इनसे सभी पुलिस कर्मियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। राजेन्द्र यादव जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे।




