उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊसमग्र समाचार

1 लाख 15 हजार अर्थदण्ड के साथ आजीवन कारावास, कच्ची दीवार गिरने से मां व मासूम घायल

1 लाख 15हजार अर्थदण्ड के साथ आजीवन कारावास
सीतापुर। जनपद में न्यायालय द्वारा नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंकने के मामले में फैसला सुनाया गया हैं। न्यायालाय ने सगीन अपराधों को कारित करने में आरोपी को दोषी करार देते हुए दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं। न्यायालय ने इसके साथ ही दोषी अभियुक्त पर 1 लाख 15 हजार रुपये के आर्थिक दंड की भी सजा सुनाई है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर मेडिकल के बाद जेल प्रशासन को सुपुर्द कर दिया है। मामला शहर कोतवाली इलाके का है। यहां वर्ष 2016 में नाबालिग किशोरी स्कूल से ट्यूशन पढ़ने के लिए रोजाना जाया करती थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, 5 नवंबर 2016 को ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला रीता गुप्ता घर पर नहीं थी। इस दौरान टीचर के पति रोहित गुप्ता की नीयत बच्ची पर खराब हो गयी। मृतका के पिता का आरोप है कि आरोपी रोहित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर पड़ोस के तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमे की विवेचना और साक्ष्यों और बयानों के आधार पर गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज कराए उसके बाद न्यायालय ने आज अपना फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आज आरोपी को आरोपों पर दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और साथ ही 1 लाख 15 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

कच्ची दीवार गिरने से मां व मासूम घायल
महोली/सीतापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में घर के बाहर निर्माणाधीन कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबने से मासूम और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयीं। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसा उस वक़्त हुआ, जब घर के लोग दीवार पर ही काम कर रहे थे। घटना महोली कोतवाली इलाके की है। यहां कच्ची दीवार के मलबे में दबने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जनकारी के मुताबिक यहां बेनीपुर गांव में राजेश कुमार अपने घर के बाहर की दीवार को ईंटों के जरिये मिट्टी के गारे से उसकी जुड़ाई कर रहे थे।

परिवार वालों का कहना है कि इसी दौरान अचानक ही गारे की दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान मौके से गुजर रही एक महिला और मासूम बच्चा मलबे में दब गए। अचानक दिवार गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गयी। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मलबे और ईंटो को हटाकर दोनों घायलो को बाहर निकाला और दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों को कहना है कि महिला को गंभीर चोट सिर में आई है। घटना में दीवार बना रहे दो लोगो को भी चोटें आयी है।

Related Articles

Back to top button
Close