उत्तर प्रदेशलखनऊ

परिवहन कर्मचारी का निधन, आपसी विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान

परिवहन कर्मचारी का निधन
सीतापुर। परिवहन विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम प्रसाद, अनुसेवक का गुरूवार को निधन हो गया है। श्रीराम प्रसाद पिछले कई दिनो से बीमार चल रहे थे। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। श्रीराम प्रसाद के निधन की सूचना मिलते ही परिवहन विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। गुरूवार देर शाम खैराबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मृतक की आत्मा शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोक सभा में एआरटीओ (प्रशासन) माला बाजपेयी, एआरटीओ (प्रवर्तन) संजय कुमार गुप्ता, यात्रीकर अधिकारी शैहपर किदवई, प्रधान सहायक नीरज निगम, लेखाकार अनूप कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार चौबे, अनामिका विश्वकर्मा, सुनील कुमार, सतीश कुमार, डी0बी0ए0 संजीव सोनकर, सुपरवाइजर प्रामिश मिश्रा, संतोष सिंह, संजय चौधरी के अतिरिक्त वाहन स्वामी व विभागीय कर्मियों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

आपसी विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान
गोंदलामऊ/सीतापुर। रसूलपुर गांव में संदिग्ध अवस्था मे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना संदना पुलिस को दी गयी। जानकारी पर पहुँची संदना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाल फिलहाल घटना का कोई कारण स्पष्ट नही हो सका है, पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्दना थाना इलाके के गोंदलामऊ निवासी शिवसागर पुत्र रामऔतार गुरुवार शाम अपनी ससुराल रसूलपुर आया हुआ था। जहां पर उसके ससुर रामलोटन पुत्र छेदी से आपसी कहासुनी के बाद दामाद शिवसागर ने गांव के बाहर आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मामले की जानकारी तब हुई जब ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटकता देखा जिसपर ससुरालीजनों व सन्दना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुँची सन्दना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी संगीता व तीन लड़की शिवांशी, सावनी, दिव्यांशी है। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन करता था। पारिवारिक स्तिथ काफी दयनीय है।

Related Articles

Back to top button
Close